फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ नकलची पकड़े गए, तीन कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त

Sat, 18 Mar 2017 10:54 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
करौंदी बाजार के एआरडी इंटर काॅलेज बभनी में परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बोर्ड परीक्षा में शनिवार को नौ परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इसमें चार छात्राएं शामिल हैं। सचल दल ने परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया। इसके अलावा तीन कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


डॉयट प्राचार्य एससी राम प्रथम पाली में गंगा प्रसाद इंटर  कॉलेज मझगांवा में पहुंचें वहां पर दो छात्राएं नकल करती मिलीं। इसके अलावा सुभाष इंटर कॉलेज भरौली में भी एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। इंटर की हिंदी द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में पांच परीक्षार्थी नकल करते मिले।

प्रधानाचार्य पीके शर्मा की टीम शनिवार को आशुतोष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमटार शेर खान में जांच करने पहुंची। यहां पर चार बालक नकल करते मिले। इसके अलावा शिवाजी बालिका इंटर कॉलेज बांकी में एक बालिका नकल करती मिली।
विज्ञापन


डॉयट प्राचार्य एससी राम ने रस्टीकेट कर दिया। इसके अलावा रामधारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्ष निरीक्षक तुलसी यादव और मां मांती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसैला में विनय कुमार नकल कराते मिले। एडीआईओएस रामहजूर ने दोनों को कार्यमुक्त कर दिया। इसके अलावा संवारी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोराराम में कक्ष  निरीक्षक  रामबचन कार्य में लापरवाह पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें