फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिलाओं से संबंधित नौ प्रकरणों का हुआ त्वरित निस्तारण

Thu, 06 Nov 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतू शाही ने निरीक्षण भवन, पुलिस लाइन मीटिंग हॉल में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान कुल 18 पीड़ित महिलाओं के प्रकरण आए, जिनमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न तथा मारपीट से संबंधित मामले शामिल थे। मौके पर 09 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थाना क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारियों को प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ऋतु शाही ने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा या अन्याय की स्थिति में तत्काल राज्य महिला आयोग से संपर्क करें।
वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नीतू भारती, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। जनसुनवाई के उपरांत राज्य महिला आयोग की सदस्य ने डुमरी रामपुर कारखाना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें