देवरिया। महिला थाना परिसर में मंगलवार पति-पत्नी के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई थी। इस घटना में भलुअनी थाना क्षेत्र के बहोर धनौती गांव के ग्राम प्रधान संदीप सोनकर सहित तीन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत नौ लोगों पर केस दर्ज कियाौ।
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान संदीप सोनकर भाई सूरज सोनकर के वैवाहिक विवाद के समाधान के लिए मंगलवार को महिला थाने पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद जब वे बाहर निकल रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे रमेश सोनकर, विशाल सोनकर, राजन सोनकर समेत नौ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। कोतवाल दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर तीन नामजद व छह अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद