फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में निहारिका और सत्यानंद आए अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में निहारिका और सत्यानंद आए अव्वल
विज्ञापन

देवरिया। समग्र शिक्षा के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विविध विषयों पर अपने प्रदर्शित मॉडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीआईओएस पीके शर्मा ने मॉडलों का अवलोकन कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, स्वच्छता, सुरक्षा, सोलर ऊर्जा सहित अन्य विषयों पर मॉडल बनाए थे। विषय के जानकारों ने दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को नंबर दिया। जूनियर वर्ग में प्रथम निहारिका शर्मा व अनु गुप्ता रहे। द्वितीय स्थान पर अविल पांडेय, उज्जवल सिंह, तृतीय स्थान पर हिमांशु बरनवाल रहे। सीनियर वर्ग में सत्यानंद गोंड, शुभम पांडेय, प्रेमलता कुशवाहा क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। पिंकी सिंह, अंशु चौबे, रितिकी यादव, संजना श्रीवास्तव, विकास भारती, विनीत यादव, आस्था, शालिनी मौर्या के मॉडल भी सराहे गए। इस दौरान शिक्षक गोविंद सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, डीके मौर्या, ओपी शर्मा, स्वाति गुप्ता, आरके मिश्रा, शालिनी मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें