फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप चालक को गोली मारने के मामले में नया मोड़, लूट की घटना पुलिस मान रही संदिग्ध

Sun, 21 Jun 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र में महेशपुर गांव के पास तीन दिन पहले पिकअप चालक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात में अब नया मोड़ सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर इसे एक लाख रुपये की लूट की वारदात बताया गया था, मगर पुलिस की पूछताछ में घायल ने लूट की बात स्वीकार नहीं की है। बताया जा रहा है कि देवरिया से ही बदमाश इसका पीछा कर रहे थे। मगर पुलिस को गोली चलाने की वजह समझ में नहीं आ रही है। अब पूरी जांच इस बात पर हो रही है कि आखिर गोली क्यों मारी गई।
विज्ञापन

वारदात शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे विजयीपुर-पगरा मुख्य मार्ग पर हुई थी। घायल चालक की पहचान देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खांडे छापर गांव निवासी 26 वर्षीय सैनुल्लाह शेख के रूप में हुई। गोली गर्दन के पिछले हिस्से में छूते हुए निकल गई थी। हालांकि, समय रहते उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। घायल चालक ने वारदात के तुरंत बाद पुलिस को बताया था कि वह देवरिया से पिकअप लेकर सिवान जा रहा था। आम खरीदने के लिए उसके पास एक लाख रुपये नकद थे।
उसका आरोप था कि चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने उसे रोककर गोली मार दी और नकदी लूटकर भाग गए। पुलिस की जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनसे लूट की कहानी संदिग्ध लग रही है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात किसी पूर्व विवाद या आपसी रंजिश से भी जुड़ी हो सकती है। गोली लगने के बाद घायल चालक वाहन से निकलकर पास स्थित काली मंदिर के समीप पहुंच गया था, जहां स्थानीय लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने उसे सीएचसी विजयीपुर में भर्ती कराया गया था। देवरिया एसओजी प्रभारी गोपाल राजभर ने बताया कि वारदात बिहार की है, मगर चालक देवरिया का है, इसलिए देवरिया पुलिस भी मामले जांच के रही है। जांच में लूट का मामला संदिग्ध है।
बिहार के हथुआ डीएसपी आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि लूट नहीं हुई है। पिकअप चालक सिवान नहीं बल्कि, भागलपुर जाने वाला था। गोली मारकर अपराधी देवरिया की तरफ ही भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है। वारदात किसी पुरानी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। बहुत जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें