फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: न्यू पीएचसी में ताला, चार डॉक्टर समेत छह कर्मी मिले अनुपस्थित

Sat, 19 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सीएचसी समेत तीन अस्पतालों का शुक्रवार को निरीक्षण किया। एक न्यू पीएचसी मे ताला बंद मिला।
जबकि सीएचसी और पीएचसी पर चार डॉक्टरों समेत छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। आयुष के एक डॉक्टर के विलंब से पहुंचने पर चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीएमओ सबसे पहले सीएचसी पिपरा दौला कदम पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। यहां तीन डॉक्टर अनुपस्थित मिले। जबकि फार्मासिस्ट राघवेंद्र सिंह, आयुष फार्मासिस्ट अरुण उपाध्याय मौजूद थे।
यहां सीएमओ ने बीमार एक बच्चे का परीक्षण कर इलाज किया। आयुष डॉ. लैकुन निशा देर से पहुंची। उन्होंने बताया कि गाड़ी खराब होने से दिक्कत हुई। उन्हें चेतावनी देते हुए समय से आने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद सीएमओ न्यू पीएचसी महुआडीह पहुंचे तो ताला बंद मिला। यहां से पीएचसी बैतालपुर पहुंचे, जहां डॉ. विवेक कुमार, आयुष डॉ. कार्तिकेय जायसवाल मरीजों का इलाज कर रहे थे। 27 मरीज देखे जा चुके थे। जबकि प्रभारी अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार सिंह गैरहाजिर थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि एक सीएचसी सहित तीन अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। चार डॉक्टर व दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। गैरहाजिर डॉक्टर और कर्मचारियो का वेतन रोक दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें