फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली चोरी के आरोपी को दबोचा

Sat, 19 Apr 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव निवासी लालजी को बिजली चोरी करने के आरोप मेंं पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेज दिया गया
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लीलापुर गांव के लालजी पर विद्युत निगम ने बिजली चोरी का केस दर्ज कराया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया। घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया, लेकिन वह हाजिर नहीं हो रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में फरार आरोपी लालजी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें