फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नगर पंचायतों का नक्शा तैयार, स्वीकृति का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई नगर पंचायतों का नक्शा तैयार, स्वीकृति का इंतजार
विज्ञापन

तरकुलवा, बैतालपुर और पथरदेवा नगर पंचायतों में शामिल गांवों का डाटा विकास खंडों से हटा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के तरकुलवा, बैतालपुर, पथरदेवा नगर पंचायतों के गांवों का डी नोटीफिकेशन के तहत विकास खंडों से डाटा को हटा दिया गया है। तीनों नगर पंचायतों का नया नजरी, नक्शा राजस्व विभाग ने तैयार किया है। इसको स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी के पास भेजने की तैयारी की जा रही है।
पथरदेवा, तरकुलवा और बैतालपुर को नगर पंचायतों में शामिल 30 गांवों को ग्राम्य विकास विभाग के डाटा से हटा दिया गया है। विकास खंड की नजर में भी इन गांवों को शहर बना दिया गया है। सदर तहसील और अवर अभियंता मास्टर प्लान को इन गांवों का मानचित्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। गांवों की जनसंख्या जातिवार मिलाकर वार्डों का परिसीमन किया जा रहा है। इससे पहले इन नगर पंचातयों का नजरी नक्शा तैयार किया गया है। जिसको अंतिम रूप में दे दिया गया है। जिसका अनुमोदन जिलाधिकारी के करने के बाद शासन को भेजा जाएगा। जहां से मंजूरी मिलने के बाद मानचित्र सार्वजनिक किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

नई नगर पंचायतों में पथरदेवा और तरकुलवा में आठ-आठ और बैतालपुर के 14 गांवों को शामिल किया गया है। तीनों निकायों में 30 गांवों को शामिल किया गया है। इसमें शामिल गांवों को वार्ड के रूप में सृजित करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो वार्डों का गठन 2011 की जनगणना को आधार मान कर किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
नई नगर पंचायतों का नजरी नक्शा तैयार किया जा रहा है। बहुत जल्द मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। नक्शे की स्वीकृति मिलने के बाद ही इसे सार्वजनिक किया जा सकेगा।
-आनंद नायक, तहसीलदार सदर
ये गांव होंगे नगर पंचायत के वार्ड
पथरदेवा नगर पंचायत- ग्राम पथरदेवा, कुचयां, महुआरी, मछैला, सिधावे, धर्मागत पट्टी, भेलीपट्टी, फरेंदहा।
तरकुलवा- कनकपुरा, तरकुलवा, जमुनी, परसौनी, अलखी छापर उर्फ लक्ष्मीपुर, बालपुर श्रीनगर, सिरसिया पट्टी
बैतालपुर- बैतालपुर, बरारी, रुच्चापार, गोविंदपुर, इटवा, गुड़री, बनकटिया, सझवा, बेलही, विशुनपुरा, मुकुंदपुर, बढ़या, जंगल सहजौली, जगदीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें