फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 26 घंटे लेट, यात्री परेशान

Wed, 05 Mar 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। मुंबई, दिल्ली और पंजाब से आने वाली ट्रेनों के देरी से चलने से परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को नई दिल्ली-दरभंगा 26 घंटे की देरी से देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा करीब दस महत्वपूर्ण ट्रेनें भी घंटों लेट से आईं। ट्रेनों के लेटलतीफी से यात्री देर रात तक परेशान रहे।
विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली और पंजाब से आने वाली ट्रेनों के लेटलतीफी से शादी समारोह में समय से पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 26 घंटे, नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, मुंबई -एलटीटी एक्सप्रेस तीन घंटे, मुंबई-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देर से स्टेशन पर पहुंचीं।
वहीं, लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस दो घंटे, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, पूर्णिया केंट-अमृतसर तीन घंटे, छपरा-गोरखपुर पैसेंजर दो घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे, अयोध्या धाम-भटनी डेमो एक घंटे की विलंब से देवरिया व भटनी रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेनों के देरी से यात्री पूरे दिन परेशान रहे। घंटों रेलवे स्टेशनों पर बैठकर उन्हें ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि ट्रेनों के लेटलतीफी को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें