देवरिया/भटनी। मौसम में सुधार के बाद भी गोरखपुर-छपरा और भटनी -वाराणसी रूट की ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही है। शनिवार को नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस सात घंटे तो अन्य 14 ट्रेनें घंटों विलंब से देवरिया सदर व भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके चलते प्लेटफार्म पर रेल यात्री के इंतजार में परेशान रहे। उधर देवरिया-नूनखार रेलवे स्टेशन के बीच चार घंटे से अधिक का ब्लॉक लिए जाने से भी संचालन पर असर पड़ा।
बसंत ऋतु शुरू होते ही मौसम में तेजी से सुधार हुआ है। बावजूद गोरखपुर-छपरा और भटनी-वाराणसी रूट की ट्रेनें लेटलतीफ से चल रही है। शनिवार को नई दिल्ली -दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस सात घंटे, रांची -गोरखपुर साप्ताहिक डेढ़ घंटे, गोरखपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 30 मिनट, संभलपुर -गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस एक घंटे, झूसी-गोरखपुर कुंभ स्पेशल दो घंटे देर से पहुंचीं।