फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में न अध्यापक मिले न छात्र

Fri, 05 Aug 2016 10:26 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
किरण बेदी से पप्पू को प्रेरणा मिली - फोटो : thebetterindia.com
विज्ञापन
देवरिया। बीएसए के औचक निरीक्षण में परिषदीय विद्यालयों के स्थिति की पोल खुल गई। एक विद्यालय ऐसा भी मिला जहां न तो कोई अध्यापक आया था और न ही कोई छात्र। छात्रों की संख्या कम देखकर बीएसए ने नाराजगी जताई। बीएसए राजीव कुमार यादव शुक्रवार की सुबह साढे आठ बजे गौरीबाजार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भटौली बुजुर्ग पहुंचे। यहां सभी अध्यापक उपस्थित मिले। नामांकित 155 बच्चों के सापेक्ष मात्र 55 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन


रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और शौचालय की स्थिति ठीक नहीं मिली। उन्होंने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। बैतालपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरजम पर सहायक अध्यापक ममता निखर सीएल स्वीकृत हुए बिना छुट्टी पर थीं। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। प्राथमिक विद्यालय भगुआ 109 के सापेक्ष 72 बच्चे उपस्थित मिले। गौरीबाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसिया दक्षिणी सहायक अध्यापक नीतू सिंह और बिंदू शास्त्री आकस्मिक अवकाश पर थी। बीईओ की स्वीकृति नहीं थी और न ही पत्र व्यवहार पंजिका में यह अंकित था।

दोनों का एक वेतन वृद्धि बाधित कर दिया गया। विद्यालय में गांव के बच्चे टहलते हुए मिले। इस पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सबसे खराब दशा यहां के प्राथमिक विद्यालय की रही। यहां न तो कोई अध्यापक उपस्थित मिला और न ही कोई छात्र आया था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक ने बताया कि रेखा सिंह आकस्मिक अवकाश पर और पौहारीशरण दुबे खाद्यान्न लेने कोटेदार के घर गए हुए हैं। जबकि पत्र व्यवहार पंजिका में ऐसा कुछ भी दर्ज नहीं था। बीईओ की ओर से स्वीकृति भी नहीं थी।
विज्ञापन


यहां कुल 84 बच्चे नामांकित हैं। इस संबंध में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया और रेखा सिंह का एक वेतनवृद्धि बाधित कर दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय असनहर में प्रधानाध्यापक नैना सिंह अनुपस्थित मिलीं। 51 से सापेक्ष 31 बच्चे उपस्थित मिले। दो अगस्त से ही बच्चों के मध्याह्न भोजन दिए जाने की संख्या अंकित नहीं थी।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांडा में 46 के सापेक्ष 25 छात्र उपस्थित थे। विद्यालय के सभी कमरों का फर्श टूटा हुआ था। प्रधानाध्यापक ने बताया कि रंगाई-पुताई की धनराशि नहीं मिली है। प्राथमिक विद्यालय सांडा नंबर-एक का भी फर्श टूटा हुआ मिला। नामांकित 96 बच्चों के सापेक्ष 32 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक ने बताया कि ग्राम प्रधान मध्याह्न भोजन रसोईघर में नहीं बनवाकर कहीं अन्यत्र बनवाते हैं। इस  बाबत बीएसए, राजीव यादव ने कहा कि लापरवाह शिक्षकों का वेतन वृद्धि बाधित किया गया है। सभी बीईओ को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें