फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निहाल हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल हुई न ही धमकी का आरोपी जग्गा पकड़ा गया

Wed, 22 Jan 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। निहाल हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभी तक न्यायालय में चार्जशीट नहीं दाखिल किया है। यही नहीं कुछ दिन पहले निहाल के परिजनों के साथ रहने वाले दोस्तों को धमकी देने वाले के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इससे परिजन व दोस्त दहशत में हैं। उन्हें अपनी असुरक्षा का भय सता रहा है। इसे लेकर निहाल की मां गायत्री सिंह एसपी से भी मिली थीं। उन्होंने एसपी से निहाल के दोस्तों को जान से मारने की धमकी मिलने की बात से अवगत कराते हुए धमकी देने वाले आरोपी जग्गा के बारे में भी बताया था। इसके बाद भी अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस समय सूचना मिल रही है कि जग्गा जिले से बाहर है। निहाल की मां ने एसपी से जल्द चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में दाखिल करवा आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर गांव से शहर के देवरिया रामनाथ उत्तरी में बने आवास लौटते समय निहाल को बाइक सवार अपराधियों ने सुरौली क्षेत्र के जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास सात नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों शूटर अमन गिरि, बृजेश गोस्वामी व आलोक कुमार राजभर, नामजद आशीष पांडेय, दीपक मिश्र व अनुराग गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सभी छह आरोपी देवरिया जेल में बंद है। एक पखवारे पहले निहाल की मां गायत्री सिंह व पिता विश्वजीत सिंह ने एसपी विक्रांत वीर से मुलाकात की थी। उन्होंने निहाल की हत्या के बाद से परिवार के साथ चलने वाले दोस्तों को जान से मारने की धमकी देने की बात बताई थी। उन्हाेंने बताया था कि धमकी देने वाला नामजद दीपक मिश्र का दोस्त जग्गा है। निहाल की मां ने बताया कि पुलिस ने अभी तक हत्याकांड में चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल नहीं की है। उन्होंने कहा कि इसे लेकर फिर वह एसपी विक्रांत वीर से मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें