फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एनएमएमएस परीक्षा में नेहा त्रिपाठी काे जिले में पहला स्थान

Sat, 07 Mar 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में कंपोजिट स्कूल भूड़ीपाकड़, ब्लॉक बैतालपुर की मेधावी छात्रा नेहा त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 151 अंक प्राप्त कर पूरे जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। नेहा त्रिपाठी राजकुमार त्रिपाठी की बेटी हैं। इसी विद्यालय की एक अन्य छात्रा आयुषी बरनवाल ने भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। आयुषी ने 115 अंक प्राप्त कर जनपद में 28वां स्थान प्राप्त किया। वह भानु प्रताप बरनवाल की पुत्री हैं। दोनों छात्राओं की सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है।
नेहा त्रिपाठी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कठिन परिश्रम, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा परिवार के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहनें अनुराधा त्रिपाठी और मुस्कान त्रिपाठी भी पूर्व में इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। उनसे प्रेरणा लेकर उन्होंने भी इस परीक्षा की तैयारी पूरी लगन और मेहनत के साथ की।
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षक रामदयाल सिंह ने बताया कि एनएमएमएस जैसी छात्रवृत्ति परीक्षाएं छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षाएं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र (एचएम) ने बताया कि वर्ष 2021 से लगातार कंपोजिट स्कूल भूड़ीपाकड़ के छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। इस उपलब्धि पर शिक्षक महेंद्र यादव, नंद किशोर यादव, खंड शिक्षा अधिकारी जय राम पाल शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, मंत्री एवं जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि त्रिपाठी आदि ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें