फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया की बहू ने लहराया परचम

Sat, 07 Mar 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के खजुरी भट्टा निवासिनी और यूपीएससी में 56वां रैंक हासिल समीक्षा  स्रोत परिजन
विज्ञापन
बरहज/भलुअनी। यूपीएससी के घोषित परिणाम में क्षेत्र के खजुरी भट्ट की समीक्षा ने 56वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जबकि भेड़ा पाकड़ निवासी रवि श्रीवास्तव ने 371वां रैंक हासिल किया है। दोनों की सफलता पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

खजुरी भट्ट निवासी कृष्णचंद्र मिश्र उर्फ पप्पू की बहू समीक्षा ने दूसरी बार में यूपीएससी परीक्षा में 56वां रैंक हासिल किया है। परिजनों के अनुसार इससे पूर्व वह बैंक ऑफ इंडिया में पीओ के पद पर कार्य कर चुकी हैं। वह एक दिन के लिए केनरा बैंक में भी पीओ पद पर काम किया था। नौ मार्च को उन्हें मिनिस्ट्री ऑफ कामर्स में डिप्टी मैनेजर पद पर ज्वाइन करना था। इनके पति सुमित मिश्रा बैंक अधिकारी हैं।
समीक्षा की शिक्षा-दीक्षा कानपुर आईआईटी और बेंगलुरू से हुई है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता सुनीता देवी, पिता एसएन द्विवेदी और सास रेखा मिश्रा और ससुर कृष्णचंद्र मिश्र को दे रही हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर भेड़ापाकड़ निवासी सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव व आशा देवी के बेटे डॉ. रवि श्रीवास्तव ने 371वां रैंक हासिल की है। उन्होंने देवरिया से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद जर्मनी से रसायन विज्ञान में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। रवि की ससुराल गोरखपुर में है।
उनके ससुराल के पास वरिष्ठ शिक्षक नेता दीप्तिमान श्रीवास्तव का आवास है। पूर्व में रवि के ससुराल पक्ष के 2012 बैच के पीसीएस टॉपर अभिनव रंजन श्रीवास्तव गोरखपुर के सिटी मजिस्ट्रेट रह चुके हैं। जबकि गौरव रंजन श्रीवास्तव वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी हैं। कीर्तिमान श्रीवास्तव जिला पर्यटन अधिकारी प्रयागराज के पद पर हैं। दोनों के कामयाबी पर न्यायाधीश कृपाशंकर शर्मा, सौरभ मिश्र, पल्लवी, संतोष मद्धेशिया, मनोज मद्धेशिया, शौर्य सिंह, अभिषेक गुप्त, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव, बृजेंद्र लाल, शशि प्रभा आदि ने हर्ष व्यक्त

बरहज के खजुरी भट्टा निवासिनी और यूपीएससी में 56वां रैंक हासिल समीक्षा  स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें