फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नीना थापा क्रिकेट अकादमी फाइनल में

Sat, 28 Nov 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। दिवंगत सुरेश प्रसाद अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को नीना थापा क्रिकेट अकादमी ने राणा क्रिकेट क्लब को 153 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। प्रतीक कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक लगाया।
विज्ञापन

राणा क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नीना थापा क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। प्रतीक कुमार ने नाबाद 109, अर्नव निषाद ने 83 और आर्यन यादव ने 27 रन बनाए। राणा क्रिकेट क्लब के अमन पटेल और आदित्य कुशवाहा ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राणा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 112 रन ही बना सकी। आकाश गुप्ता ने 30 और अभि जायसवाल ने 15 रन बनाए। महबूब अंसारी ने तीन और रहमान अंसारी ने दो विकेट लिए। राधेश्याम शुक्ल ने अर्नव निषाद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

कोच नीरज वाजपेयी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को सुबह नौ बजे रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में देवरिया क्रिकेट क्लब और नीना थापा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा। इस दौरान अतुल वर्मा, अभिषेक रावत, आशिफ अली, राहुल तिवारी, विनय गुप्ता, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें