फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एंबुलेंस में नहीं मिले जरूरी उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दो एंबुलेंस में नहीं मिले जरूरी उपकरण
विज्ञापन

देवरिया। जिले में 102 नंबर एंबुलेंस में सुविधाओं की कमी है। शनिवार को पीएचसी भाटपाररानी पर एसीएमओ के निरीक्षण में दो एंबुलेंस में खामियां मिलीं। इनमें मानक के अनुसार उपकरण नहीं मिले। इस पर नाराजगी जताई। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। वहीं ईटीसी में स्टाफ नर्स को छोड़ चिकित्सक व कई स्वास्थ्य कर्मियों के नहीं मिले।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह विधान परिषद चुनाव में भाटपाररानी स्थित मतदान स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य कर्मी काम करते मिले। पीएचसी पर डॉ. इमाम सिद्दीकी के साथ 102 नंबर एंबुलेंस यूपी 32 ईजी-1321 का निरीक्षण किया। मरीजों के लिए अंबु बैग तथा सक्शन मशीन नहीं थी। बीपी मशीन भी खराब मिली, जबकि ये उपकरण एंबुलेंस अवश्य रहने चाहिए है। एंबुलेंस नंबर यूपी 32 ईजी 1254 में भी सक्शन मशीन नहीं थी, जबकि अन्य उपकरण थे। उन्होंने एंबुलेंस में कमियों के लिए नाराजगी जताई। एसीएमओ ने ईटीसी (इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर) का भी जायजा लिया। यहां एईएस मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। सेंटर में स्टाफ नर्स मौजूद थीं, जबकि चिकित्सक, आई असिस्टेंट सहित कई कर्मी गायब थे। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 102 नंबर की दो एंबुलेंस की जांच की गई। उनमें कमियां मिली हैं। इसकी रिपोर्ट डीएम, सीएमओ सहित उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। ईटीसी में चिकित्सक व कर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें