भागलपुर। बीजीएम इंटर कालेज में चल रहे एनसीसी शिविर के नौंवें दिन कैडेट्स को मैप से उत्तर दिशा खोजने की जानकारी दी गई। कैडेट्स ने ड्रील की जानकारी सिखी और पासिंग आउट परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कर्नल सुनील जयथलीया ने कहा कि जिस तरह से आपने बीते आठ दिन में सीखा उसे अपने व्यवहारिक जीवन में लागू करें। शिविर के अनुशासन से आपके जीवन में बदलाव आ सकता है। जीवन को सफल बनाने के लिए इससे प्रेरणा लेकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। जेसीओ अवतार सिंह ने कैडेट्स को सेना के रहन सहन के बारे में बताया।
मेजर भरत, कैप्टन योना पाल, जेसीओ अवतार सिंह, जेसीआई अर्चना सिंह द्वारा सामाजिकता और सामाजिक कौशल पर क्लास चलाकर जानकारी दी गई। शिविर में लेफ्टिनेंट विक्रम सिंह डोडिया के द्वारा सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 49 बटालियन के 15 कालेजों से आये कैडेट्स द्वारा गायन, नृत्य, भाषण और कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।