फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स ने मूल अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैडेट्स ने मूल अधिकारों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

भाटपाररानी। मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने बुधवार को रैली निकालकर संविधान के छह मूल अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसका शुभारंभ एनसीसी अधिकारी ने कालेज प्रांगण से किया। कैडटों ने नगर के चौक चौराहों पर रुक कर लोगों को संविधान का पालन करने एवं प्रदत्त मूल अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की सीख दिया।
विज्ञापन

नगर में भ्रमण के बाद रैली कालेज लौट आई। शिक्षकों ने छात्रों व कैडेटों को संविधान के मूल अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने कैडेटों को जागरूक नागरिक बनकर समाज की उन्नति के लिए काम करने की सीख दी। साथ ही देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने तथा राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय इमारतों और संस्थानों का सदैव सम्मान करते रहने की नसीहत दी। इस दौरान कॉलेज के समस्त शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें