फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिया रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने दिया रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का निर्देश
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी अमित किशोर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्यालयाध्यक्षों को ‘मिशन रोजगार’ के तहत युवाओं हेतु रोजगार, स्वरोजगार के सृजन के साथ ही उन्हें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि इससे जुडे़ विभाग विस्तृत कार्ययोजना बनाकर अधिकतम रोजगार सृजन करें तथा प्रत्येक कार्यालय में एक ‘रोजगार हेल्प डेस्क’ अनिवार्य रुप से स्थापित करें। उन्होने कहा है कि यह शासन की प्राथमिकताओं से जुडा हुआ कार्यक्रम है। इस लिये सभी जुडे विभाग अभियान का रुप दें। उन्होंने प्रत्येक माह के 15 तारीख एवं माह के अंतिम दिवस की रोजगार प्रगति सूचना जिला सेवायोजन अधिकारी को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने बताया है कि रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण तथा अप्रेन्टिसशिप के माध्यम से विशेष अवसर सृजन के उद्देेश्य से मिशन रोजगार के नाम से एक विशेष अभियान चलाया जाना है। इस मिशन रोजगार के अंतर्गत समन्वित रुप से युवाओं हेतु रोजगार, स्वरोजगार के सृजन के साथ ही कौशल प्रशिक्षण, अप्रेंटिस के माध्यम से, भूमि आवंटन के माध्यम से, विभिन्न प्रकार के लाइसेन्स व अनुमतियों के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार, स्वरोजगार के अवसरों का सृजन किये जाने का अभियान चलाया जायेगा। संबंधित विभागो द्वारा विस्तृत कार्य योजना बनायी जायेगी तथा इस कार्ययोजना के संबंध में आंकडे़ एकत्रित करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित नियुक्तियों, प्रशिक्षण, अनुमतियों, आवंटन इत्यादि के माध्यम से सृजित रोजगार स्वरोजगार के संबंध में कार्ययोजना को मूर्त रुप देंगे, ताकि युवाओं को रोजगार से जोड़ते हुए उन्हें सक्षम बनाया जा सके। विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता के कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाएंगे, जिसमें जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने हेतु विभागो को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें