फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी : 109 कैडेट्स ने दी सी सर्टिफिकेट भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी : 109 कैडेट्स ने दी सी सर्टिफिकेट भर्ती परीक्षा
विज्ञापन

बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में एनसीसी सी सर्टिफिकेट की भर्ती परीक्षा में कैडेटों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। परीक्षा में 27 लड़कियां और 82 लड़के शामिल हुए।
विज्ञापन

बुधवार को प्राचार्य डॉ.अजय मिश्र और एनसीसी अधिकारियों की देखरेख में परीक्षा शुरू हुई। गर्ल्स के 12 सीट के लिए 27, जबकि 24 की जगह 82 लड़कों ने प्रतिभाग किया। दौड़ और बीम के साथ ही लिखित परीक्षाएं कराई गईं। दौड़ में 18, बीम में चार अयोग्य हुए। लिखित परीक्षा में 27 गर्ल्स और 61 ब्वायज ने हिस्सा लिया। एनसीसी सीओ रणधीर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में आर्मी की तरह जानकारी दी जाती है। कैडेट देश में आपातकालीन स्थितियों में सदैव आगे रहते हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक पखवारे में परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर एके अग्रवाल, अमरजीत सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, दीप सिंह, हरीश राय, रवी लाल गुरुंग, तेगबहादुर, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, शिवानी चौरसिया, काजल सिंह, विजय यादव, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें