फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान पुनीत कार्य, किसी प्रकार का नुकसान नहीं : सीएमओ

विज्ञापन
जिला अस्पताल में रेडक्रास सोसायटी एवं सदगुरु सदाफलदेव की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
रक्तदान पुनीत कार्य, किसी प्रकार का नुकसान नहीं : सीएमओ
विज्ञापन

देवरिया। इंडियन रेडक्रास सोसायटी, सद्गुरु सदाफल देव, ब्रह्म विद्या विहंगम योग, संत समाज व बाबू मोहन सिंह चिकित्सालय रक्तदान केंद्र की ओर से बुधवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें तीस यूनिट रक्तदान कर विभिन्न संगठनों के लोग पुण्य के भागी बने। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से किसी व्यक्ति की जान बच सकती है। रक्तदान पुनीत कार्य है। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता।
सीएमएस डॉ. एएम वर्मा ने कहा कि रक्तदान के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ी है फिर भी ज्यादातर लोग अब भी इसका महत्व नहीं समझ रहे हैं। रक्तदान करने वाले लोग इसके लिए अन्य लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करें। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अखिलेंद्र शाही ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास किया है। इसके अलावा भी जिन संस्थाओं ने रक्तदान में कदम बढ़ाया है। उन्हें रेडक्रॉस सम्मान से संमानित किया जा रहा है। रक्तदान में सदैव योगदान देने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. तनुषा, डॉ. अकील अहमद, उपेंद्र कुमार यादव, जावेद अहमद, नवनीत अग्रवाल, कयूम खां, संतोष यादव, राजेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
इन्हें मिला सम्मान
रक्तदान में सदैव योगदान देने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इसमें अमर उजाला फाउंडेशन, मारवाड़ी युवा मंच, संत निरंकारी मंडल, ममता एक छांव, आगाज सेवा संस्थान भाटपार, हिंदू युवा वाहिनी, एचडीएफसी बैंक, आनंद गंगा पैरामेडिकल कालेज भटनी, सोनार सभा देवरिया, सनबीम स्कूल देवरिया, रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल, इनर व्हील क्लब, रमावती देवी फार्मेसी कालेज सलेमपुर, रोटरैक्ट क्लब देवरिया, राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान देवरिया, एसबीआई बैंक सोनूघाट शामिल रहे।
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
उपेंद्र कुमार यादव, पमेंद्र चौहान, सुनीता यादव, रम्भा देवी, सन्नी कुमार, मोनू तिवारी , विजय सिंह चौहान, नथुनी गुप्ता, संगीता यादव, रीमा, राहुल कुमार गुप्ता, आंचल यादव, शम्भुनाथ निषाद, अनीता देवी, राम प्यारे निषाद आदि प्रमुख है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें