फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा करने आईं तीन महिलाओं की चेन उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा करने आईं तीन महिलाओं की चेन उड़ाई
विज्ञापन

बघौचघाट। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेदीपट्टी और प्राचीन चंद्रनाथ बाबा मंदिर सखिनी शिवमंदिर में पूजा करने आई तीन महिलाओं के गले की सोने की चेन स्नेचरों ने उड़ा दिया। महिलाओं ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को क्षेत्र के मोतीपुर अपने मायके आईं अमरावती देवी पत्नी तुलसी राय और प्रियंका देवी पत्नी सुनील राय मोतीपुर के साथ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आई थी। पूजा अर्चना के बाद काली मंदिर में दर्शक को पहुंच गई। इस दौरान भीड़ में अमरावती देवी के गले का सोने की चेन चोरों ने उड़ा लिया। जबकि प्रियंका के गले की सोने की चेन नीचे गिर गया। इसी तरह चंद्रनाथ बाबा मंदिर सखिनी में पूजा करने के लिए आई पटहेरवा थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी रीमा कुशवाहा, बिहार के कटेया थाना कुर्थिया निवासी दिनेश सिंह की बहन के गले का चेन चोरों ने मेले से उड़ा लिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मंदिर में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से चैन स्नेचर को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। मामले में एक महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें