फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घोड़ा से होगा मां दुर्गा का आगमन, हाथी से प्रस्थान

Mon, 08 Apr 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र नौ अप्रैल को शुरू होगा और 17 को होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। चैत्र नवरात्र नौ अप्रैल को शुरू होगा और समापन 17 अप्रैल को होगा।
जयराम ब्रह्म धाम के आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से त्योहार की शुरुआत होती है। प्रतिपदा तिथि आठ अप्रैल को देर रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि नौ अप्रैल को संध्या काल 8 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि का मान है। इसलिए घट स्थापना नौ अप्रैल को होगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 6 बजकर 24 मिनट से लेकर 10 बजकर 28 बजे तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त में अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर तीन मिनट से शुरू होगा जो कि 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। साथ ही अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग नौ अप्रैल को प्रातः 7 बजकर 32 मिनट से लेकर पूरे दिन रहेगा। यह घट पूरे नौ दिन स्थापित रहेगा। इस दिन स्नानादि के बाद कलश में जल भरकर कलावा लपेटकर आम व अशोक के पत्ते रखकर ऊपर नारियल को लाल वस्त्र में लपेट कर पूजा स्थान पर रख दें। इसके बाद धूप-दीप जलाकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना प्रारंभ करें। माता जी का आगमन इस नवरात्र में घोड़े पर हो रहा है। यह शुभ फल देने वाला नहीं होता है। देश में प्राकृतिक आपदा व सत्ता परिवर्तन का योग बनता है। लेकिन, माता का प्रस्थान हाथी पर हो रहा है जो शुभ फल देने वाला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें