फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटवलिया फीडर से साढ़े चार घंटे ठप रही आपूर्ति

Mon, 08 Apr 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंटिनेंस के कार्य से हुई कटौती ने रविवार की छुट्टी का मजा किया किरकिरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के भटवलिया बिजली उपकेंद्र 132 में मेंटिनेंस कार्य को लेकर साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। कई घरों में पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी। दोपहर बाद आपूर्ति शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर के बिजली उपकेंद्र भटवलिया में रविवार को मेंटिनेंस कार्य चला। 33 केवीए साइड का मेन बस बदला गया। मेंटिनेंस कार्य के दौरान शहर के रामलीला मैदान, न्यायालय, मेडिकल कॉलेज, बैतलापुर, नाथ नगर व बरहज तहसील की बिजली आपूर्ति ठप रही। इसी तरह भटवलिया, पुरवा, उसरा बाजार, बरहज ग्रामीण व बरियारपुर के लोगों को भी बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। उपखंड अधिकारी विद्युत प्रेषण एके वर्मा ने बताया कि करीब साढ़े चार घंटे तक मरम्मत कार्य चला। इसके बाद आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली न रहने से मेडिकल कॉलेज में ठप रहा एक्स-रे, पैथोलाॅजी जांच भी बाधित
देवरिया। भटवलिया फीडर में मेंटिनेंस कार्य के चलते मेडिकल कॉलेज में आपूर्ति ठप रही। इसके चलते एक्स-रे मशीन ठप रही। वहीं, पैथोलाॅजी में सर्वर न चलने के कारण ब्लड जांच के लिए रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारी रजिस्टर पर नोट कर किसी तरह सैंपल लिए, लेकिन मरीजों व तीमारदारों को रिपोर्ट के लिए भटकना पड़ा। वार्ड और सीटी स्कैन सेंटर में जेनरेटर से काम चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें