फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अदा की गई नमाज, रुका रहा बुलडोजर, पुलिस रही मुस्तैद

Mon, 12 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पोकलेन मशीन से सोमवार को तोड़ी गई मजार, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। शहर के गोरखपुर रोड ओवरब्रिज के बगल में कुर्ना नाला के किनारे स्थित हजरत शहीद अब्दुल गनी शाह मजार को लगातार दूसरे दिन भी तोड़ा गया। इसको लेकर सोमवार को पूरे दिन गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन

वहीं मजार कमेटी के कुछ लोग मौके पर मौजूद रहे। इनमें से कुछ लोगों ने मजार पर नमाज भी पढ़ी। इस दौरान कार्रवाई रुकी रही। नियत प्राधिकारी कोर्ट में केस हारने के बाद मजार कमेटी के अध्यक्ष ने स्वेच्छा से मजार हटाने की सहमति दी थी। दूसरी ओर मजार तोड़े जाने की कार्रवाई देखने शहर के अलावा आसपास से भी लोग पहुंचे। हालांकि पुलिस बल की सक्रियता से लोगों ने दूर से ही इस कार्रवाई को देखा। इसके चलते गोरखपुर रोड ओवरब्रिज पर ट्रैफिक ज्यादा रही।
एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा दोपहर करीब 12 बजे हजरत शहीद अब्दुल गनी शाह की मजार पर पहुंचीं। वह जूते उतार कर मजार के अंदर गईं। यहां पर मजार पक्ष के लोगों से कुछ देर बातचीत की। इसके बाद वह चली गईं। कुछ देर बाद मजार को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। रविवार को तीन जेसीबी के जोर लगाने के बाद भी मजार का मजबूत बेसमेंट पूरी तरह तोड़ने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद सोमवार को पोकलेन मशीन मंगाई गई, जिससे बेसमेंट को तोड़ा गया। इस दौरान मलबे को साफ करने में तीन जेसीबी मशीनें लगी रहीं। पोकलेन मशीन ने दोपहर बाद कार्य शुरू किया। शाम करीब पांच बजे तक बेसमेंट का अधिकांश हिस्सा तोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

गुंबद का मलबा ले जाने में जुटे रहे युवक : रविवार की शाम तोड़े गए मजार के गुंबद का मलबा लोग सोमवार को घर ले जाने में लगे रहे। युवकों का एक समूह मलबे की ईंटों व सीमेंट तक को उठा कर ले जा रहा था। वह इस मलबे को लेकर छत से सटे ओवरब्रिज पर पहुंच रहे थे। वहां से घर ले जा रहे थे। यहां तक गुंबद के बेस में लगी छड़ को भी काटकर ले जा रहे थे।
नमाज के समय रोक दी गई कार्रवाई : हजरत शहीद अब्दुल गनी शाह मजार को तोड़ने का कार्य नमाज के समय रोक दिया गया। शाम करीब चार बजे नमाज का समय हुआ तो पांच लोग नमाज पढ़ने पहुंच गए। इस समय मजार के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोक दिया गया। नमाज का समय बीतने के बाद पुन: ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया।
कानून व्यवस्था के लिए मुस्तैद रही पुलिस : हजरत शहीद अब्दुल गनी शाह मजार के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के समय पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों को गोरखपुर रोड ओवरब्रिज पर और आसपास के घरों की छत पर तैनात किया गया था। इसके अलावा मजार के सामने से गुजर रही सड़क पर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। मजार देखने पहुंच रहे लोगों को पुलिसकर्मी हटने की चेतावनी देते रहे। इस मौके पर सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी, सीओ भाटपाररानी अंशुमान श्रीवास्तव, सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
मजार तोड़े जाने के विरोध में युवक ने दिया धरना : हजरत शहीद अब्दुल गनी शाह मजार को तोड़े जाने के विरोध में सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा के रहने वाले अरशद ने सोमवार को शहर के सुभाष चौक पर अकेले धरने पर बैठ गए। उन्होंने मजार को तोड़ने के खिलाफ एक हस्तलिखित पोस्टर तैयार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें