फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूसरी बार भी नहीं हो सकी नगर पंचायत बोर्ड की बैठक

Sat, 26 Sep 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में शुक्रवार को बुलाई गई बोर्ड की बैठक दूसरी बार भी नहीं हो सकी। एक भी सभासद के नहीं पहुंचने से बैठक स्थगित करनी पड़ी। नगर पंचायत के 12 सभासदों के सामूहिक इस्तीफे के बाद पहली बोर्ड बैठक सात सितंबर को बुलाई गई थी। उस बैठक में भी कोई सभासद नहीं पहुंचा था। इसके बाद अध्यक्ष शिवकुमारी देवी ने 25 सितंबर को दोबारा बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी सभासदों के नहीं पहुंचने से बैठक नहीं हो सकी। सभासदों का कहना है कि वे सामूहिक रूप से इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में बोर्ड की बैठक में शामिल होना उचित नहीं है। वहीं, लगातार बैठक नहीं होने से नगर पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इससे विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों और अन्य जरूरी मामलों पर निर्णय नहीं हो पा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष शिव कुमारी देवी ने बताया कि शुक्रवार को बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें