रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में अध्यक्ष और सभासदों के बीच चल रहा गतिरोध खत्म नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को प्रस्तावित बोर्ड की बैठक में 12 में से महज दो सभासद ही पहुंचे। ऐसेमें तीसरी बार बैठक स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
हालांकि, अध्यक्ष शिवकुमारी देवी दिनभर कार्यालय में मौजूद रहीं। ईओ रोहित पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। छठ पर्व और विकास कार्यों की चर्चा होनी थी। सिर्फ दो सभासद के पहुंचने से बैठक स्थगित करना पड़ा। संवाद