फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मामूली बात पर भाई का दामाद चबा गया ससुर कान

Sat, 18 Oct 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के सठियांव गांव में मामूली बात पर शुक्रवार को हुए विवाद में भाई का दामाद 55 वर्षीय ससुर का कान चबा गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। उधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट में चार के घायल होने की बात कही है। पुलिस घायलों का मेडिकल कराकर केस दर्ज करने की तैयारी में है। खुखुंदू क्षेत्र के सठियांव गांव निवासी अमीन नट का कहना है कि भाई का परिवार घर में घुसकर सामान इधर-उधर कर रहा था। उसे मना किया तो नाराज हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी।
इसी बीच भाई के दामाद ने उसे जमीन पर पटक दिया और एक कान चबा गया। लाठी-डंडे से मारा-पीटा गया। दूसरे पक्ष की हसीबुन नेशा पत्नी नसरुद्दीन उर्फ गुच्चुक का कहना है कि वह लोग कुसमौनी में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। शुक्रवार को घर पर सामान और कपड़े लाने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी पटीदार ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर पति नसरुद्दीन उर्फ गुच्चुक, बेटी जोहरा और रोजी आईं तो हमलावरों ने सभी की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मेडिकल कराया गया है। आरोपियों पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें