फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन-देन के विवाद में हुई थी शिक्षक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लेन-देन के विवाद में हुई थी शिक्षक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सलेमपुर। शिक्षक राम बालक चौहान हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पैसे के लेन- देन को लेकर आरोपी मनीष ने धोखे से शिक्षक को बुलाया और रास्ते में विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर लिया है। शिक्षक की हत्या के बाद उनके पिता ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री बनमाली निवासी राम बालक चौहान लार थाना क्षेत्र के प्राइवेट कॉलेज में शिक्षक थे। उनका शव सोमवार की सुबह पड़री तिवारी गांव के बाहर सड़क किनारे मिला था। इस मामले में मृतक शिक्षक के पिता के तहरीर पर गांव के चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस को लगा कि जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है वह हत्या में शामिल नहीं है। ऐसे में पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल की पड़ताल में सुराग हाथ लग गया। उसके आधार पर बगल के गांव मजूरी खुर्द के मनीष यादव उर्फ छोटे को हिरासत में लेकर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामला खुल गया। गिरफ्तार मनीष यादव उर्फ छोटे ने बताया कि शिक्षक रामबालक ने नौकरी लगाने के नाम पर छह लाख रुपये लिया था। मांगने पर दे नहीं रहा था तो उसने एक जमीन का सौदा कराकर सात लाख 70 हजार रुपये धोखे से ले लिया। सोमवार को शिक्षक के चाचा की जमीन की रजिस्ट्री होनी थी। शिक्षक रामबालक चौहान ढाई लाख रुपये मांगने लगे। उन्हें पैसे देने के लिए बुलाया फिर दोनों सलेमपुर गए। वहां से लौटते समय रास्ते में कहासुनी के बाद गोली मारकर उसने हत्या कर दी। कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि हत्यारोपी मनीष उर्फ छोटे यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पिस्टल बरामद हो गई है। आरोपी ने लेन-देन को लेकर हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गिरवी रखे पिस्टल से हुई हत्या
देवरिया। लाइसेंसी असलहे का किस कदर दुरुप्रयोग हो रहा है, इसका उदाहरण शिक्षक रामबालक की हत्याकांड में देखने को मिला है। जिस पिस्टल से शिक्षक की हत्या हुई वह बड़हरा गांव के किसी चिंटू गिरी की बताई जा रही है। चिंटू ने 32 हजार रुपये में अपनी पिस्टल हत्या के आरोपी मनीष यादव के पास गिरवी रखी थी। मनीष पिस्टल लेकर चलता था। लाइसेंस पर उसने अपनी फोटो भी चिपका ली थी ताकि चेकिंग में वह पकड़ में नहीं आ सके। एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने बताया कि लाइसेंस धारक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें