फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के गले में चाकू घोंपकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र के गले में चाकू घोंपकर हत्या
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के भीखमपुर रोड की पुलिया के पास सोमवार की शाम मामूली बात पर कुछ युवकों ने छात्र के गले में चाकू घोंप दिया। आसपास के लोग गले में धंसे चाकू सहित छात्र को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां छात्र को मृत घोषित कर दिया गया। जिला अस्पताल तक पीछा करते एक बाइक पर सवार तीन आरोपित भी पहुंच गए थे। लोगों ने हमलावरों को दौड़ा लिया, जिनमें से दो भाग गए। एक को पकड़कर लोगों ने पीट दिया, वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुशीनगर जनपद के पिपराझाम निवासी पीयूष तिवारी (18) बीए का छात्र था। काफी समय पहले पीयूष की माता और पिता की मौत के बाद से वह अपने मामा नितेश तिवारी के घर रहता था। मूल रूप से विंदवलिया गांव निवासी नितेश भीखमपुर रोड स्थित तारा भवन गली में किराए के मकान में रहते हैं। शाम को एक युवक से मोबाइल फोन पर पीयूष से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पीयूष गाली देने वाले युवक से पूछताछ करने के लिए रामगुलाम टोला मोहल्ले में चला गया। आरोप है कि वहां पर कुछ युवकों से उसकी हाथापाई हो गई। इसके बाद पीयूष अपने कुछ दोस्तों के साथ पिटाई करने वाले युवकों की तलाश में पिपरपाती पुलिया के पास पहुंचा, जहां युवकों से उसका विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

इस दौरान एक युवक ने पीयूष के गले में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख आसपास के लोगों के दौड़ाने पर हमलावर बाइक से फरार हो गए। पीयूष को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पीयूष को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, बाइक सवार हमलावर भी पीछा करते हुए अस्पताल में पहुंच गए थे। उन्हें देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक हमलावर को पकड़कर लोगों ने जमकर पीटा। इसी बीच एएसपी राजेश कुमार, सीओ श्रीयश त्रिपाठी मौके पहुंच गए और भीड़ को तितर-बितर किया। सीओ ने बताया कि तहरीर मिली है। नामजद आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

परिवार पर टूटा कहर, मात्र बहन ही बची है
देवरिया। पीयूष के पिता निलेश की सात साल और मां की करीब पांच साल पहले मौत हो चुुकी है। मामा, पीयूष और उसकी बहन अनन्या तिवारी को अपने घर लेकर चले आए। दोनों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ किराए के मकान में ठहराकर वह दिल्ली कमाने चले गए थे। सोमवार की शाम पीयूष की मौत के बाद बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें