फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जाति प्रमाण पत्र के लिए घूस मांगने के आरोप में मुंशी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। जाति प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रिश्वत की मांग करना एक मुंशी को भारी पड़ गया। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसडीएम ने आरोपी मुंशी को गिरफ्तार करवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को शांति भंग में उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। साथ ही संबंधित हल्का लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करते हुए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
तहसील क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव निवासी एक व्यक्ति बृहस्पतिवार की दोपहर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि जाति प्रमाण पत्र के लिए उसने आवेदन किया है। उसे जारी करने के लिए हल्का लेखपाल का मुंशी हमसे आठ सौ रुपये की मांग रहा है।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने इसकी जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने डीएम दिव्या मित्तल को मामले की जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल अमरेश मौर्या के मुंशी रामप्रवेश निवासी संजाव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
देर शाम को पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान कर एसडीएम के समक्ष पेश किया जहां से एसडीएम ने न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए मुंशी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें