बघौचघाट। रविंद्र किशोर शाही राजकीय महाविद्यालय पथरदेवा में बृहस्पतिवार को संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा भारत सरकार, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर तथा दीनानाथ पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य ने पहुंचकर निरीक्षण किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार एवं प्रवक्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। इनमें कंस्ट्रक्शन व वोकेशनल ब्लॉक, पीजी क्लास रूम, सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी (सीआईएफ) लैब, सेमिनार हॉल एवं मल्टीपरपज हॉल का निर्माण शामिल है। संवाद