फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या जानने निकली डिजिटल रथयात्रा

Wed, 16 Nov 2016 10:48 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
भाजपा की डिजिटल रथयात्रा को सुभाष चौक से सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा के यूपी के मन की बात अभियान के अंतर्गत प्रदेश कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए डिजिटल रथयात्रा को जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथयात्रा सातों विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानेगी। सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


रथयात्रा को रवाना करने से पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि यह रथयात्रा सभी विधानसभाओं में भ्रमण करेगी। जिले के सातों विधानसभा के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी दे दी गई है। यात्रा रूक-रूक कर लोगों से उनकी समस्या और जरूरत के बारे में जानकारी लेगी। कार्यकर्ताओं की ओर से दी जाने वाली जानकारी प्रदेश कार्यालय को भेजी जाएगी।

सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि यह रथ घूम-घूमकर पार्टी का प्रचार करेगा। इससे पार्टी को लाभ होगा। रथयात्रा के प्रभारी जिला मंत्री नित्यानंद पांडेय ने कहा कि यह डिजिटल यात्रा में एलईडी टीवी लगी है।
विज्ञापन


यह प्रचार-प्रसार का अहम माध्यम है। गांव-गांव भ्रमण कर भाजपा की नीतियों को बताएगी। सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, मारकंडेय तिवारी, ब्रह्मा सिंह, दिनेश त्रिपाठी, संजय राव आदि ने भी अपना विचार रखा। इस अवसर पर कृष्णनाथ राय, डॉ. शिवहरि सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, अजय पांडेय, विजय लक्ष्मी गौतम, अजय उपाध्याय, अमरनाथ सिंह, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें