फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया की टक्कर से बाइक सवार गिरा, पीछे के वाहन ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन-बाइक की टक्कर से सवार गिरा, दूसरे वाहन की चपेट से एमआर की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू थानाक्षेत्र के बैरौना चौराहे पर बुधवार की रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू/सोनूघाट/पैकौली। खुखुंदू थानाक्षेत्र के बैरौना चौराहे पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एमआर को चपेट में ले लिया जिससे वे गिर पड़े। वहीं, पीछे से आ रहे अन्य वाहन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया।
भलुअनी थानाक्षेत्र के पैकौली गांव के नगऊर टोला निवासी अमित सिंह (30) मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) का काम करते थे। बुधवार रात 10 बजे के करीब वह काम निपटाने के बाद अपनी बुआ के घर भलुअनी जा रहे थे। अभी वह खुखुंदू थानाक्षेत्र के बैरौना चौराहे पर पहुंचे थे कि किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए और हेलमेट निकलकर दूसरी तरफ चला गया। उसी दौरान पीछे से जा रहे अन्य वाहन ने अमित को चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुत्तों के भौंकने पर पास का एक दुकानदार जगा तो उसने डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके पास मिले आधार कार्ड से पहचान कर घरवालों को को जानकारी दी।
विज्ञापन

अमित की शादी तय थी
आधी रात में मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता की मौत के बाद अमित पर परिवार की जिम्मेदारी थी। अमित दो भाइयों में बड़े थे। एक बहन की शादी कर चुके थे। उनकी भी शादी तय थी। खुखुंदू थाने के प्रभारी एसओ मनोज यादव ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई थी। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में सरकारी कर्मचारी की मौत
देवरिया/ खुखुंदू। सड़क हादसे में एक सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा खुखुंदू थानाक्षेत्र के सरया चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद हुआ। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया। सदर कोतवाली के धमउर परशुराम गांव के रहने वाले हरिद्वार सिंह (50) सिंचाई विभाग में कर्मचारी थे। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से भागलपुर की तरफ गए थे। वहां से दोपहर बाद लौट रहे थे। अभी वह खुखुंदू चौराहे से आगे सरया चौराहे तक पहुंचे थे कि किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से जख्मी हरिद्वार सिंह को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरिद्वार सिंह के दो बेटे सुधीर सिंह और रोशन सिंह हैं। सुधीर महाराष्ट्र के नागपुर में नौकरी करते हैं तो रोशन विदेश में रहते हैं। मौत की सूचना पर पत्नी शकुंतला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खुखुंदू थाने के प्रभारी एसओ मनोज यादव ने बताया कि सरया चौराहे पर किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। सदर कोतवाली पुलिस ने मामले में जरूरी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें