फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अग्निकांड पीड़ितों से मिले सांसद

Sun, 25 Oct 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने शनिवार को भटनी क्षेत्र के नोनापार गांव पहुंचकर अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों से हादसे की जानकारी लेते हुए नुकसान का जायजा लिया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सांसद ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार राहत और सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना उनकी जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं बताईं, जिनके समाधान का सांसद ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता दिवाकर मिश्र, मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्र, हितेंद्र तिवारी और प्रभाकर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें