फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने स्वर्णकार संघ को मदद का दिया आश्वासन

Sun, 11 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 संस्कृत पाठशाला में स्वर्णकार सराफा संघ की ओर से रविवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि व्यापारी बेखौफ होकर अपना कारोबार करें। संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है। संगठन की मजबूती और विकास के लिए हर संभव मदद करेंगे। विशिष्ठ अतिथि विधायक मनबोध प्रसाद और सराफा मंडल के जिलाध्यक्ष शंखपाल सराफ, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दीपक मिश्र उर्फ शाका ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद संगठन के नव निर्वाचित अध्यक्ष रामानंद वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक वर्मा, महामंत्री विकास वर्मा उर्फ राजा, संगठन मंत्री बबलू मद्घेशिया, कोषाध्यक्ष मनीष वर्मा, संयोजक सोनू वर्मा, सूचना मंत्री हृदया वर्मा को सांसद व विधायक ने शपथ दिलाई। वहीं, कवि सम्मेलन में कवि रमानंद रमन, बादशाह प्रेमी आदि ने अपनी कविता सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष के शंभू दयाल गुप्त, अशोक यादव, कंचन रौनियार, गोपाल वर्मा, अशोक कुशवाहा, अभिषेक जायसवाल, आशीष वर्मा, मनीष वर्मा, बीरेन्द्र जायसवाल, भोला वर्मा, प्रिंस, दीपक, सुजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें