फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी हेल्थ से मांगा चर्म रोग विशेषज्ञ

Sat, 10 Sep 2016 11:46 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल ही नहीं सीएचसी हो या फिर पीएचसी, सभी स्थानों पर चर्म रोग विशेषज्ञ की लंबे समय से कुर्सी खाली है। चर्म रोग पीड़ित आम लोगों के साथ ही जिला कारागार के बंदियों को इलाज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की ओर से शासन को कई बार अवगत कराया गया है फिर भी सुनवाई नहीं हुई। अब एडी हेल्थ ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को पत्र लिखकर देवरिया में चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की है।

जिले के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बड़ी कमी है। जिला अस्पताल की बात करें या 32 सीएचसी, पीएचसी और 63 न्यू पीएचसी की। करीब 32 लाख की आबादी पर एक भी चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। जिला अस्पताल में तैनात रहे डॉ. राजेश कुमार के इस्तीफे के बाद से चर्म रोग विशेषज्ञ का पद खाली है।
विज्ञापन


गरीब मरीजों को इलाज के लिए निजी डॉक्टर का सहारा लेना पड़ता है। यही नहीं, जिला कारागार में चर्म रोग पीड़ित मरीजों को भी इलाज नहीं मिल पा रहा है। सीएमओ ने एडी हेल्थ गोरखपुर को इससे अवगत कराया। एडी हेल्थ ने एक सितंबर को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ को पत्र भेजकर कहा है कि जिला अस्पताल और सीएमओ के अधीन सीएचसी, पीएचसी में एक भी चर्म रोग विशेषज्ञ नहीं हैं।


इस कारण आम मरीजों के अलावा बंदियों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। एडी हेल्थ ने डीजी से अपने स्तर से चर्म रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए कार्यवाही करने को   कहा है। इस बाबत जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने बताया कि जिला कारागार में चर्म रोग से करीब 30 से अधिक बंदी पीड़ित हैं। उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें