फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेल लाइन निर्माण से बिगड़ी ट्रेनों की चाल, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Wed, 01 Jul 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। गोंडा जंक्शन और गोंडा कचहरी के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण व अन्य कार्य का असर पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रेनों के संचालन पर साफ दिखाई देने लगा है। निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक-रोककर चलाया जा रहा है। इस वजह से लखनऊ रूट की ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। मंगलवार को लखनऊ से आने-जाने वाली पांच ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों विलंब से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन पर पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण दोनों स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गोंडा जंक्शन से गोंडा कचहरी के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य व अन्य यात्री सुविधा बढ़ाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते रेलवे ने भटनी-अयोध्या धाम मेमू को 10 जुलाई तक निरस्त कर दिया है। वहीं निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन नियंत्रित गति से किया जा रहा है। आवश्यकतानुसार ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर आगे रवाना किया जा रहा है। इससे कई ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ है।
मंगलवार को गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस सात, बरौनी-नई दिल्ली एक्सप्रेस तीन, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस चार, पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस तीन, गोरखपुर-दादर सेंट्रल एक्सप्रेस ढाई, न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस डेढ़, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक और गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी एक घंटे विलंब से देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। भटनी के स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि गोंडा में रेलवे कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। जल्द ही ट्रेनें नियमित समय से चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें