खुखुंदू। गुलाली परसिया गांव में मंगलवार को आपसी वाद-विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में मजदूर दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया।
गुलाली परसिया गांव निवासी जैनुल हक मजदूरी करता है। आरोप है कि आपसी वाद-विवाद को लेकर गांव के एक शख्स ने रास्ते में घेरकर उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर जब पत्नी तजबुन नेशा बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, दंपती परिवार ने भी त्रिभुवन तिवारी के दरवाजे पर चढ़कर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।