रुद्रपुर। पूर्वी बाईपास पर कबाड़ लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा शनिवार की शाम 7:00 बजे हुआ।
युवक की पहचान ओम प्रकाश पटेल (35) मदनपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा बाजार स्थित मीर देवरिया गांव निवासी के रूप में की गई। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि ओम प्रकाश बाइक से दुग्धेश्वरनाथ मंदिर की ओर जा रहे थे।
उधर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक के सिर से अधिक रक्तस्राव होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान होने पर उसके परिवार वालों को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप चालक को पकड़ लिया गया है। गाड़ी और चालक राम लक्ष्मण पुलिस चौकी में है।