रामपुर कारखाना। पुरैनी गांव में गाली देने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर चार महिलाओं पर मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुरैनी गांव निवासी आंचल चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 जुलाई की शाम करीब सात बजे पटीदारी की चार महिलाएं उसके साथ गाली गलौज करने लगीं। विरोध करने पर आरोपियों ने बाल पकड़कर लात-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मीना, अनिता, श्रीमती और सविता पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद