फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 19 Jun 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-मैरवा मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी राकेश विश्वकर्मा (19) अपने साथी अमित यादव (20) के साथ बाइक से मैरवा से प्रतापपुर की ओर जा रहे थे। शाम करीब छह बजे एक बाइक एजेंसी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी मैरवा ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने राकेश विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमित यादव का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें