फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रक को ओवरटेक करने में ट्रेलर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 20 Nov 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। कोचिंग के लिए घर से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। महुआडीह चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार युवक पहले ट्रक और फिर सामने से आ रही धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

बिहार निवासी संतोष रौनियार महुआडीह चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा आर्यन सुबह करीब सात बजे बाइक से कोचिंग पढ़ने देवरिया जा रहा था। चौराहे से कुछ दूर आगे ट्रक को ओवरटेक करते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में ट्रॉली भी सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। ट्रक चालक वाहन समेत भाग गया, जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आर्यन हेलमेट पहने हुए था। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें