फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर के सामने से बकरा चुराकर भागे बाइक सवार

Sat, 07 Nov 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में बाइक सवार दो युवक घर के सामने बंधा बकरा चुराकर भाग गए। घटना पांच नवंबर की दोपहर की है। बगल के स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की करतूत कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवारों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, बंजरिया गांव के पोखरभिंडा टोला निवासी अब्दुल रहमान ने बताया कि पांच नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार उनके दरवाजे से बकरा उठाकर भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें