फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा जिवित्पुत्रिका व्रत

Sat, 07 Oct 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
शहर के हनुमान मंदिर पर जिउतिया व्रत माताओ ने पुत्र के दीर्यायु के लिए किया पूजन अर्चन।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। जिले में जिवित्पुत्रिका व्रत शुक्रवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुबह निर्जला व्रत रखकर माताओं ने संतान की दीर्घायु की कामना की। दोपहर बाद स्नान-ध्यान कर समूह में व्रत के महात्म्य के बारे में चर्चा की। इस दौरान मंदिरों व नदी-घाटों पर व्रतियों की भीड़ रही। इस दौरान बरियार के पौधे की विशेष रूप से आराधना की गई।
विज्ञापन

संतान की लंबी आयु की कामना के साथ माताओं ने कृष्ण पक्ष की सप्तमी को नहाय-खाय के साथ निर्जला व्रत रखा। दोपहर बाद शहर के हनुमान मंदिर परिसर, पुलिस लाइन के शिवालय, भटवलिया स्थित शिव मंदिर परिसर में व्रतियों ने बरियार के पौधे आराधना शुरू की। चिल्ही व सियारिन की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर राजा जिमूतवाहन की पूजा करते हुए संतान की दीर्घायु की कामना की। मंदिर परिसरों में जुटी व्रतियों ने समूह में व्रत से संबंधित कथा का श्रवण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें