फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 33केवी मेन लाइन में ब्रेकडाउन, 9 घंटे गुल रही 350 गांवों की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा बिजली घर में कसया से आने वाली 33 केवी मेन लाइन रात 11 से सुबह आठ बजे तक ब्रेकडाउन रहा। इसके कारण 350 गांवों की बत्ती नौ घंटे तक गुल रही। इससे पांच लाख की आबादी को मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

33/11केवीए तरकुलवा बिजली घर की सप्लाई कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से होती है। इससे 350 गांवों को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। इस 33 केवी मेन सप्लाई में आजकल अक्सर फॉल्ट, ब्रेकडाउन, इंसुलेटर पंचर जैसी समस्याओं से उपभोक्ताओं को हर रोज जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे के करीब एक बार फिर मेन सप्लाई में ब्रेकडाउन हो गया, जिससे उपकेंद्र के तरकुलवा, रामपुर खास, पथरदेवा और बंजरिया फीडरों की सप्लाई ठप हो गई। बिजली निगम के कर्मचारी फॉल्ट को अटेंड करने के लिए पेट्रोलिंग करते रहे, लेकिन सुबह तक फॉल्ट का पता नहीं चल सका। रात से ही बिजली के बिना इलाके के उपभोक्ता त्राहि-त्राहि कर रहे थे। सुबह होते ही लोगों के इंवर्टर जवाब दे गए। मोबाइल की बैट्री डिस्चार्ज हो गई और टंकियों में पानी सूख गया। चारों तरफ बिजली-पानी को लेकर लोग परेशान रहे। काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार आठ बजे के करीब बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। क्षेत्र के सुभाष पाठक, डाॅ. मोहम्मद इस्लाम, ओमप्रकाश गौतम, गोविंद पति त्रिपाठी, ओमप्रकाश यादव, दयाशंकर पति द्विवेदी आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि रोज-रोज मेन सप्लाई में खराबी से गांव से लगायत कस्बा के लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यावसायिक प्रतिष्ठान ठप पड़ जा रहे हैं, किन्तु क्षेत्रीय जिम्मेदार अफसर और जन प्रतिनिधि मूक दर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें