फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में फंदे से लटका मिला मां और मासूम बेटे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लार/पिंडी। लार क्षेत्र के नेमा गांव में मंगलवार की शाम मुन्ना ठाकुर की पत्नी चंद्रकला (25) और तीन साल के बेटे कार्तिक का फंदे से लटका शव मिला। मुन्ना के परिजनों का कहना है कि चंद्रकला अपनी बहन की ननद के घर जाने की जिद कर रही थी, मना करने पर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। वहीं, चंद्रकला के मायके वालों की तहरीर पर लार पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नेमा गांव निवासी मुन्ना ठाकुर की शादी साल-2022 में खामपार क्षेत्र के केहुनियां गांव के रहने वाले राजन कुमार की बहन चंद्रकला से हुई थी। मुन्ना के मुताबिक चंद्रकला अपनी बहन की ननद के घर भूमि पूजन में जाने के लिए कह रही थी तो उसने मायके से वहां जाने के लिए कहा था। इसको लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य गांव के बाहर स्थित दूसरे घर पर चले गए थे। शाम को लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था।
चंद्रकला को आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। पड़ोस की छत से रोशनदान के रास्ते देखा तो मां-बेटा फंदे का फंदे से लटका शव दिखा। वहीं, बुधवार को चंद्रकला के बड़े भाई राजन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति व परिजन बुलेट और नकद रुपये की लगातार मांग कर रहे थे, नहीं देने पर चंद्रकला की हत्या कर दी। लार थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि राजन की तहरीर पर चंद्रकला के पति मुन्ना, सास इंद्रावती, ससुर गुलाब, जेठ संतोष और उसकी पत्नी पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें