खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में मायके में रही एक महिला ने गांव के एक युवक पर घर में घुसकर चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि चोरी कर भागते समय आरोपी को पकड़ने पर उसने मां और बेटी की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
खुखुंदू क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी नूतन देवी पत्नी उमेश चौहान मायके में रहती हैं। उसका कहना है कि बीते 12 अक्टूबर की रात गांव का एक युवक उनके घर में घुसकर पाजेब और बिछिया चुरा कर लेकर भागने लगा। इसी बीच उनकी नींद खुल गई और उन्होंने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने गुस्से में आकर उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर मां आई तो उन्हें भी मारापीटा है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।