देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर रोड पर कोल्ड ड्रिंक का फ्रीजर खोलने के विवाद में दो भाइयों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां और छोटे भाई से भी मारपीट की। हमले में मां के हाथ में चाकू लग गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की। बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मऊजी गांव की मूल निवासी सावित्री देवी परिवार के साथ भीखमपुर रोड स्थित तारा भवन के सामने वाली गली में रहती हैं।
उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे फ्रीजर खोलने को लेकर पड़ोसी इंदल मल्हां और उसके छोटे भाई साजन से विवाद हुआ। आरोप है कि दोनों उनके बेटे नीरज को गाली देने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। बेटे को बचाने पहुंचीं सावित्री देवी और छोटे बेटे बिरबल से भी मारपीट की गई।