फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चों के विवाद में मां-बेटी की पिटाई, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के चुहिया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर मां-बेटी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। आरोपियों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव में सोमवार को बच्चों के विवाद को लेकर सुमन देवी और उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने करिश्मा, मुस्कान, रमेश राजभर, नारद राजभर और रिशु राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें